{"_id":"5cd5cd64bdec22074857e329","slug":"161557515620-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खड़े होकर शोर कर रहे बदमाशों को टोका तो चाकू से गोदकर कर दी पेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में खड़े होकर शोर कर रहे बदमाशों को टोका तो चाकू से गोदकर कर दी पेंटर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। हांसी रोड स्थित ब्रह्म नगर कॉलोनी की एक गली में खड़े होकर शोर शराब कर रहे युवकों को टोका तो युवकों ने पेंटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके चौथे साथी गोलू की तलाश जारी है।
मामले के अनुसार, हांसी रोड स्थित ब्रह्म नगर कॉलोनी गली नं-11 निवासी सोनू (30) पेंटर का काम करता था। वीरवार रात को करीब 10.30 बजे सोनू घर से खाना-खाने के बाद दुकान से बीड़ी लेने के लिए निकला था। उस समय कुछ युवक गली में खड़े हुए थे। जैसे ही सोनू उन युवकों के पास से गुजरा, तो वह गोली-गलौज कर रहे थे। सोनू ने उन्हें रुक कर गाली गलौज करने मना किया, तो युवकों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। हालांकि, विरोध करने पर वे वहां से चले गए और हथियार लेकर दोबारा से गली में पहुंच गए। जैसे ही सोनू बीड़ी लेकर वापस आया तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और चाकू से हमला बोल दिया। एक के बाद तीनों आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू मारे। खून से लथपथ सोनू गली में ही गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
आनन फानन में सोनू को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, सिटी थाना पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपी अमन वासी सिंघावली जिला इटावा यूपी हाल पता गली नंबर-3 ब्रह्मनगर हांसी रोड करनाल, वरुण वासी गली नंबर-11 हांसी रोड और मोंटी उर्फ शुभम वासी गली नंबर-3 हांसी रोड को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा और वारदात में प्रयोग हथियारों को बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही आरोपियों के चौथे साथी गोलू की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसको काबू कर लिया जाएगा।