फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एथलेटिक्स के खिलाड़ी को जहरीला पदार्थ पिलाकर चाकुओं से की हत्या

एथलेटिक्स के खिलाड़ी को जहरीला पदार्थ पिलाकर चाकुओं से की हत्या

Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स के खिलाड़ी को जहरीला पदार्थ पिलाकर चाकुओं से की हत्या
एथलेटिक्स खिलाड़ी को जहरीला पदार्थ पिला चाकुओं से गोदकर हत्या!
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मधुबन पुलिस अकादमी में एक एथलेटिक्स खिलाड़ी को जहरीला पदार्थ पिलाकर और चाकुुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी अकादमी के गोल्फ ग्राउंड में हर रोज दौड़ की प्रेक्टिस करने के लिए जाता था। जानकारी मुताबिक शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे खिलाड़ी ने चाचा के पास फोन करके जल्दी ग्राउंड में पहुंचने के लिए कहा था। जब परिजनों ने जाकर देखा तो खिलाड़ी के दोस्त उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
शिवकुमार निवासी ब्रिचपुर ने बताया कि उसका भतीजा संदीप शर्मा (18) हर रोज की तरह शनिवार सुबह छह बजे घर से मधुबन पुलिस अकादमी के गोल्फ ग्राउंड में दौड़ लगाने के लिए गया था। इसके बाद सुबह करीब सवा नौ बजे उसके पास संदीप का फोन आया। संदीप ने उसे जल्दी ही गोल्फ ग्राउंड में आने के लिए कहा था। जब वह वहां पहुंचा तो संदीप को उसके साथी मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां संदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे को जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ पिलाया और बाद में चाकुओं से हमला किया गया है। शिव कुमार ने बताया कि संदीप एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मधुबन स्थित गोल्फ ग्राउंड में संदीप निवासी ब्रिचपुर को अज्ञात ने जहरीला पदार्थ पिलाकर चाकुओं से हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed