फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नगर निगम को जल-मल की सेवाएं देने के विरोध में उतरे कर्मचारी

नगर निगम को जल-मल की सेवाएं देने के विरोध में उतरे कर्मचारी

Thu, 30 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को जल-मल की सेवाएं देने के विरोध में उतरे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल मल की शहर की स्कीमों को नगर निगम के हवाले करने व गांव की स्कीमों को पंचायतों के हवाले करने के विरोध में काले बैनर काले झंडे व काले बिल्ले लगा कर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला कार्यालय सचिव ओम प्रकाश माटा ने की व संचालन जिला सचिव धर्मबीर जांगड़ा ने किया।

इस अवसर पर प्रांतीय प्रधान कृष्ण चंद शर्मा और जिला सचिव धर्मबीर जांगड़ा ने बताया कि सरकार पेयजल, परिवहन शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम विभागों को समाप्त करना चाहती है। यदि ये सेवाएं प्राइवेट हाथों में दी जाती हैं तो जनता परेशान होगी। वहीं रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। कर्मचारी नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम जनता को बेहतर जल व मल सेवाएं नहीं दे सकती क्योंकि नगर निगम के पास इस विभाग को चलाने के लिए पर्याप्त अनुभव नहीं है। सरकार ने जो दो शहरों की जल व मल की सेवाएं नगर निगम को परीक्षण के तौर दिए गए थे, क्या उन शहरों की जल व मल की सेवाएं जनता को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से बेहतर दी जा रही है यह भी समीक्षा का विषय है। ऐसे में जनता से तालमेल करते हुए आंदोलन तेज करने होंगे। यदि सरकार इसी तरह फैसले लेती हैं, तो विभाग के सभी संगठनों को लेकर जल्द मीटिंग कर जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ जिला करनाल के सह सचिव सुशील गुर्जर, ब्लाक प्रधान रोशन लाल गुप्ता, नगरपालिका संघ के प्रधान अशोक परोचा, वीरभान, पवन शर्मा, दलेल, रंग लाल संधू, राम मेहर, सतीश शर्मा, नरेश सैन, ओम प्रकाश, जयपाल, सुनील तूली, रोहतास व सुरेश ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed