{"_id":"5ced894dbdec22075f579236","slug":"15590711011311-karnal-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जारी हुआ 11वीं कक्षा के स्कूल अलॉटमेंट का ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जारी हुआ 11वीं कक्षा के स्कूल अलॉटमेंट का ड्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नियम 134ए के तहत कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए स्कूल अलॉटमेंट का ड्रा मंगलवार को जारी नहीं हुआ। जबकि विभाग की ओर से 28 मई को ड्रा जारी करने के जानकारी पहले दी गई थी। ऐसे में दिनभर अभिभावक बीईओ कार्यालय के चक्कर काटते रहे। अब 31 मई के बाद दूसरे ड्रा के साथ 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाने की जानकारी दी जा रही है।
पहले ड्रा के 616 विद्यार्थियों के दाखिले अभी भी पेंडिंग
कक्षा दूसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अलॉटमेंट का पहला ड्रा 30 अप्रैल को जारी हुआ था। एक माह का समय पूरा होने को है, लेकिन अभी तक सभी विद्यार्थियों के दाखिले नहीं हो पाए। करनाल जिले के सभी छह खंड में 3650 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुए थे। इनमें से 616 के अभी दाखिले होना बाकी है।
1394 बच्चों के दाखिले हो गए रिजेक्ट
विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3650 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुए थे। इनमें से 1640 विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया है। जबकि दस्तावेजों की कमी, गलत स्कूल व अन्य कारणों से 1394 विद्यार्थियों के दाखिले रिजेक्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
पहले ड्रा में जिन्हें गलत स्कूल अलॉट हुआ, वे दूसरे में होंगे शामिल
मंगलवार को विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार दूसरे चरण में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया जाना है। जिनके स्कूल सहशिक्षा के स्थान पर कन्या विद्यालय, सीबीएसई की जगह कोई अन्य बोर्ड, गलत मीडियम व अभिभावकों की गलती के कारण जो स्कूल अलॉट हुए थे। उन्हें दूसरे ड्रा में शामिल किया जाएगा।
31 मई के बाद दूसरे ड्रा की प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक पहले ड्रा के तहत अलॉट हुए दाखिलों को पूरा किया जाएगा। -चंद्रेश विज, बीईओ करनाल।