फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नई अनाज मंडी के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर पर पलटी रोडवेज बस, 25 यात्री घायल

नई अनाज मंडी के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर पर पलटी रोडवेज बस, 25 यात्री घायल

Wed, 29 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के सामने जीटी रोड फ्लाईओवर पर पलटी रोडवेज बस, 25 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी के सामने जीटी रोड के फ्लाईओवर पर दोपहर के समय करीब 35 यात्रियों से भरी फरीदाबाद डिपो की बस पलट गई। बस चालक का कहना है कि बस के आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया थे, उसे बचाने के लिए उन्होंने भी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित हो गई और बस पलट गई। बस पलटते ही करीब 25 यात्री घायल हुए और करीब दस यात्रियों को हल्की चोट लगी।
इससे जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों ने अपने वाहन रोककर यात्रियों को बस से निकाला और एंबुलेंस में बैठाया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान यात्रियों को घर भेज दिया। घायल यात्रियों में बच्चे, महिलाएं, पुरूष व बुजुर्ग भी शामिल थे।
विज्ञापन


सीट से टकराए यात्रियों के सिर
यात्री रोहित ने बताया कि वह पिपली से फरीदाबाद डिपो की बस में बैठा था, उसे फरीदाबाद जाना था। दोपहर करीब 12 बजे बस करनाल अनाज मंडी के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक बस चालक ने ब्रेक लगा दिए तो यात्रियों के सिर व मुंह बस से सीट से टकराएं और देखते ही देखते बस सड़क के बीच में पलट गई। सभी यात्री घायल हो गए और लोगों ने उन्हें बस का आगे का शीशा तोड़कर निकाला और कुछ यात्रियों को पिछले इमरजेंसी गेट से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटा जीटी रोड रहा ब्लॉक, सर्विस लाइन पर लगा रहा जाम
जीटी रोड फ्लाईओवर पर बस पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सर्विस लाइन पर डायवर्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सीधा कराया। वहीं दूसरी ओर सर्विस लाइन वाहनों से जाम रही। करीब एक घंटे बाद जीटी रोड पर वाहन सुचारू रूप से चले।



नई अनाज मंडी के सामने फ्लाईओवर पर रोडवेज की बस पलट गई थी। घायल यात्रियों को तुरंत प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। मौके पर पहुंचकर वाहनों को सुचारू किया गया और क्षतिग्रस्त बस को भी सड़क से दूर किया गया। मामले की जांच की जा रही है।-हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed