{"_id":"5ce846fdbdec22075d23a437","slug":"155872644712-karnal-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड जीत के बाद भाजपा ने निकाला विजय यात्रा, ढोल नगाड़ों पर थिरके नेता और कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड जीत के बाद भाजपा ने निकाला विजय यात्रा, ढोल नगाड़ों पर थिरके नेता और कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लोकसभा चुनावों में नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया की रिकार्ड तोड़ एवं भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करने पर आज जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद की अध्यक्षता में करनाल शहर में विजय धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा में नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन एवं धन्यवाद किया। विजय धन्यवाद यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता ने खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके और देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने पर सभी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद एवं हर-हर घर-घर मोदी के खूब जयकारे लगाए।
विजय धन्यवाद यात्रा पुरानी सब्जी मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों कर्ण गेट, कमेटी चौक, कुंजपुरा रोड इत्यादि स्थानों से होती वापिस पुरानी सब्जी मंडी पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी की आने पर शहर में आने-जाने वाले लोगों को मिठाइयां बांटीं। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।
विश्वास पर खरा उतरूंगा : भाटिया
इस दौरान संजय भाटिया ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो प्यार करनाल एवं पानीपत की जनता ने उन्हें दिया है वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर बखूबी खरा उतरेंगे और लोगों की सेवा के लिए दिन-रात उनके दरवाजे खुले रहेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है और इस जीत का पूरे श्रेय देश की जनता को जाता है। उन्होंने करनाल लोकसभा सीट से संजय भाटिया को नवनिर्वाचित सांसद चुने जाने पर जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि हरियाणा में प्रदेश की जनता ने भाजपा को 10 की 10 सीटें जितवाकर 10 का दम दिखाया है।
ये रहे यात्रा में शामिल
इस अवसर पर मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मंत्री कर्णदेव कांबोज, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध विधायक बख्शीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, नगरनिगम मेयर रेणूबाला गुप्ता, जिला महामंत्री योगिन्द्र राणा एवं राजबीर शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, प्रदेश पैनालिस्ट एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, अशोक भंडारी, कृष्ण गर्ग, पार्षद वीर विक्रम कुमार, पार्षद ईश गुलाटी, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, दीपक गुप्ता, प्रवीन लाठर, गिन्नी विर्क, प्रो. वीरेंद्र चौहान, निरुपमा सदर, संतोष अत्रेजा, महिला मोर्चा महामंत्री मीना चौहान, सोनिया पंडित, कमला पधाना, पार्षद रजनी परोचा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।