फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   संजय भाटिया को सबसे ज्यादा पानीपत सिटी 79.1 और सबसे कम असंध में 61.21 फीसदी वोट मिले

संजय भाटिया को सबसे ज्यादा पानीपत सिटी 79.1 और सबसे कम असंध में 61.21 फीसदी वोट मिले

Sat, 25 May 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
संजय भाटिया को सबसे ज्यादा पानीपत सिटी 79.1 और सबसे कम असंध में 61.21 फीसदी वोट मिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने चार विधानसभाओं में पोल वोट के 70 फीसदी से ज्यादा वोट लिए। इनमें करनाल, घरौंडा, पानीपत ग्रामीण और पानीपत सिटी विधानसभा शामिल हैं। इंद्री और समालखा में 68 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। सबसे कम असंध में 61 फीसदी पर रहा। पेपर वोटों में 62.7 फीसदी वोट हासिल किए। हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने इसराना में सबसे ज्यादा पोल वोट के 23.45 फीसदी हासिल किए। नीलोखेड़ी, असंध, समाधान विधानसभा में 20 फीसदी से ज्यादा मतदान हासिल कर सके। घरौंडा में सबसे कम 16.12 फीसदी और पेपर वोट में मात्र 8.38 फीसदी ही मत मिले।
हरियाणा प्रदेश बनने के बाद हुए 14 चुनावों में 10 में कांग्रेस-भाजपा की टक्कर रही है। तीन चुनावों में ऐसा हुआ कि कांग्रेस की जीत हुई पर हारे वाला प्रत्याशी भाजपा की बजाए दूसरे दलों का रहा। एक बार जनता दल का प्रत्याशी जीता और कांग्रेस हारी थी। अब तक इस सीट पर चार बार ही भाजपा जीती है, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नौ बार जीत दर्ज की है। इन 14 विधानसभा चुनावों में 258 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें से 229 वोटरों की जमानत जब्त हुई। 29 प्रत्याशियों की जमानत बची इनमें से 14 सांसद बने।
विज्ञापन


अपने बूथ पर भी हारे कुलदीप शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने अपने बूथ पर भी हार का सामने करना पड़ा। करनाल विधानसभा के बूथ ने 82 पर कुलदीप शर्मा ने वोट डाला था। इस बूथ पर कुल 679 वोट पोल हुए। इनमें से कुलदीप शर्मा को 156 और संजय भाटिया को 488 वोट मिले। उधर, पानीपत सिटी के बूथ नंबर 116 पर संजय भाटिया ने वोट डाला। इस बूथ पर कुल 851 वोट पोल हुए। इनमें से कुलदीप शर्मा को 120 और संजय भाटिया को 701 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed