फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गांवों के विकास पर रहेगा फोकस, केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे :भाटिया

गांवों के विकास पर रहेगा फोकस, केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे :भाटिया

Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
गांवों के विकास पर रहेगा फोकस, केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे :भाटिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया का कहना है कि उनका फोकस गांवों के विकास पर और रोजगार पर होगा। गांवों में जब सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी तो लोग गांवों से शहरों की तरफ पलायन नहीं करेंगे। मेरा प्रयास रहेगा कि शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास हो। इसके अलावा, उनकी प्राथमिकता होगी कि केंद्रीय स्तर की योजनाओं को धरातल पर उतारना और उनको सुचारू रूप से लागू कराना, ताकि हर आम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।
शुक्रवार को रिकार्ड जीत के बाद विजय यात्रा निकालने के बाद अमर उजाला ने संजय भाटिया से बातचीत की और आगामी पांच साल में उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी और किस प्रकार से समस्याओं का समाधान करेंगे। एक सवाल के जवाब में भाटिया ने कहा कि स्थानीय होने के कारण मेरा प्रयास रहेगा कि वे लोगों के बीच में रहें। इसके अलावा, लोकसभा क्षेत्र में जो-जो समस्याएं हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा। करनाल और पानीपत में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सांसद ने कहा कि इस बारे में भी अधिकारियों से बात की जाएगी और निर्देश दिए जाएंगे कि बदमाशों पर नकेल कसें।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मिलेंगे बहुमत
लोकसभा चुनाव में भाजपा को दसों सीटें मिलने का क्या विधानसभा चुनाव में भी असर रहेगा? इस सवाल पर भाटिया ने कहा कि ये तो पहले से ही तय है, क्योंकि सीएम मनोहर लाल ने चार साल में ये साबित करके दिखाया है कि ईमानदारी से भी राजनीति की जा सकती है। सीएम ने मेरिट के आधार पर नौकरी देकर युवाओं में एक नया जोश और नई उम्मीद जगाई है। इससे पहले युवाओं को या तो पैसे देकर या फिर जाति और क्षेत्र के आधार पर नौकरी दी जाती थी, अब केवल काबिल आदमी को नौकरी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और सीएम मनोहर ने दिलाई जीत
अपनी रिकार्ड जीत के सवाल पर भाटिया ने कहा कि ये जीत पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल की है। मेरा कुछ नहीं है, सब कुछ उनके ही कारण है। नरेंद्र मोदी के कारण ही आज वे संसद के दरवाजे तक पहुंच पाए हैं। करनाल की जनता से जिस प्रकार से पीएम और सीएम पर विश्वास जताया है, उससे साबित होता है कि दोनों सरकारें जनहितैषी फैसले ले रही हैं और लोग खुश हैं।


अच्छी सड़कें, क्लीन और ग्रीन लोकसभा पर रहेगा प्रयास
अपनी प्राथमिकताओं के बारे में संजय भाटिया ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़कें मिलें। साथ ही क्लीन और ग्रीन शहर पर भी काम किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, बेटी बेचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को और तेजी से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed