फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पहले से अंतिम राउंड तक कहीं भी भाटिया के सामने नहीं टिक पाए कुलदीप शर्मा

पहले से अंतिम राउंड तक कहीं भी भाटिया के सामने नहीं टिक पाए कुलदीप शर्मा

Fri, 24 May 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
पहले से अंतिम राउंड तक कहीं भी भाटिया के सामने नहीं टिक पाए कुलदीप शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा चुनाव का गुरुवार को घोषित हुआ परिणाम काफी खास रहा। पहले राउंड से भाजपा को मिली बढ़त ने 19वें राउंड तक एक बार भी किसी को आगे नहीं आने दिया। कांग्रेस के कुलदीप शर्मा एक भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए, बल्कि कहीं भी टक्कर देते भी नजर नहीं आए। भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने एक तरफा मिले जनाधार से सभी को पछाड़ते हुए 6 लाख, 56 हजार 142 मतों से करनाल संसदीय क्षेत्र सीएम के गढ़ में कमल खिलाया। संजय भाटिया को कुल 9 लाख, 11 हजार, 594 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को कुल दो लाख 55 हजार, 452 वोट मिले। इसी तरह, बहुजन समाज पार्टी और लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सांझे उम्मीदवार पंकज चौधरी 67 हजार 183 वोट से तीसरे स्थान पर रहे।

पहले राउंड में ही 34065 मतों से मिली भाजपा को बढ़त
करनाल के एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना हुई। सुबह ठीक 8 बजे मतगणना का क्रम शुरू हुआ। 9 बजकर 41 मिनट पर पहले राउंड के नतीजे घोषित हुए। पहले ही राउंड में भाजपा को 34 हजार 65 मतों से बढ़त मिली। इस राउंड में भाजपा को कुल 52 हजार 237 और कांग्रेस को 18 हजार 172 वोट मिले। इस राउंड से मिली बढ़त 18वें राउंड तक भी कम नहीं हुई। और अंतिम 19वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया विजय घोषित हुए।
विज्ञापन


आप समर्थित जजपा इनेलो को पछाड़ रही चौथे स्थान पर
आम आदमी पार्टी की समर्थित जजपा इनेलो को पछाड़ कर करनाल लोकसभा क्षेत्र में चौथे स्थान पर रही। आप-जजपा के उम्मीदवार कृष्ण कुमार अग्रवाल को कुल 22 हजार 84 वोट मिले, जबकि इनेलो के धर्मवीर पाढ़ा को कुल 15 हजार, 797 वोट मिले। इस अंतराल ने इनेलो को ओवरऑल परिणाम में पांचवें पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed