{"_id":"5ce6ee6abdec2207626c4ed9","slug":"1558638236614-karnal-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कुलदीप के अलावा सभी 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कुलदीप के अलावा सभी 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। भाजपा के पक्ष में चली लहर ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को छोड़कर सभी 14 प्रत्याशियों को जमानत जब्त करा दी। केवल कांग्रेस प्रत्याशी जमानत बचाने वाले आंकड़े को पार कर पाए। नियमों के अनुसार, जमानत बचाने के लिए कुल पोल वोटों का 6 हिस्सा (16.67 प्रतिशत) वोट हासिल करने होते हैं। कुलदीप शर्मा को 2.55 लाख वोट मिले, जबकि और कोई भी प्रत्याशी 70 हजार से ज्यादा वोट हासिल नहीं कर पाया। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशी को 2.16 लाख वोट हासिल करने थे। लोकतंत्र सुरक्षा मंच व बसपा के संयुक्त उम्मीवार 67 हजार मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे, हालांकि वे अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
जनता का फैसला सिर माथे : शर्मा
हार के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा कि जनता का फैसला सिर माथे है। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। चुनावी परिणाम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। हम दोबारा से जनता के बीच में जाएंगे और सरकार के खिलाफ मुद्दों को उठाएंगे और जनता को जागरूक करेंगे। हम पूरे चुनाव को लेकर समीक्षा करके मंथन करेंगे और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे : सीएम मनोहर लाल
प्रदेश में दसों सीटों पर विजय पताका फहराने के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो प्यार दिया है और विश्वास जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे। पहले दिन से ही हमारा नारा है सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक, आगे भी हम इसी तर्ज पर काम करेंगे। जनादेश के लिए प्रदेश की जनता का तहेदिल से धन्यवाद। प्रदेश की जनता ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार पर मुहर लगाकर साबित कर दिया है कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। करनाल से संजय भाटिया को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए भी करनाल लोकसभा के सभी मतदाताओं को साधुवाद।