{"_id":"5ce5a036bdec22077d5befa0","slug":"1558552682148-karnal-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल लोकसभा से भाग्य आजमा रहे 16 प्रत्याशियों का फैसला वीरवार को ईवीएम से होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल वोट की गणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गईं हैं। मतगणना 16 राउंड में होगी और पांचों विधानसभा की मतगणना एक साथ होगी।
इसके अलावा, पानीपत की चार विधानसभाओं की गणना पानीपत में की जाएगी। इसके बाद दोनों जिलों के वोटों को गिनने के बाद ही परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो व लोगों को भी जाम के कारण दिक्कत न हो। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्पेशल रूट प्लान तैयार किया गया है। मतदान के बाद से जिले की सभी ईवीएम रेलवे रोड स्थित एसडी मॉडल स्कूल में सील रखी गईं हैं। बुधवार रात 10 बजे से पुलिस की ओर से मतगणना केंद्र के चारों तरफ के रूट को नाकाबंदी कर सील किया गया है।
गौरतलब है कि भाजपा से संजय भाटिया, कांग्रेस से कुलदीप शर्मा, इनेलो के धर्मबीर पाढ़ा, आप-जजपा से कृष्ण अग्रवाल और लोकतंत्र सुरक्षा मंच और बसपा से पंकज चौधरी मैदान में है। बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और एजेंटों की लिस्ट तैयार की। मतगणना से पहले सभी प्रत्याशियों ने घर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
ये रूट हैं सील- जहां पब्लिक का आवागमन पूर्ण रूप से रहेगा बंद
1. बस स्टैंड से असंध और कैथल की ओर जाने वाले रास्ते को नाकाबंदी कर सील किया गया है।
2. शाखा ग्राउंड की ओर से, डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से और बस स्टैंड की ओर आने वाले रास्ते को नाकाबंदी कर सील किया गया है।
3. रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जाते समय फिश मार्केट वाले चौक को भी बंद किया गया है।
4. कमेटी चौक की ओर से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते को लक्कड़ मार्केट वाले कट से नाकाबंदी करके सील किया गया है।
दुकानें, व्यावसायिक और शिक्षण संस्थान भी रहेंगे बंद
नाकाबंदी के अंदर आने वाले सभी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, व्यवसायिक संस्थान और दुकानें मतगणना की समाप्ति तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। मतगणना केंद्र पर पहुंचने वाले कर्मचारी, अधिकारी और मतगणना एजेंट और अन्य सभी अपने वाहनों को माल रोड करनाल से होते हुए डीएवी स्कूल के प्रांगण में पार्क कर मतगणना केंद्र तक पहुंचेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो और उसे सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए एक विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। मतगणना की समाप्ति तक चिह्नित सभी रास्तों पर नाकाबंदी रहेगी। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।