फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कारोबारी के घर पर मालकिन और नौकरानी को बंधक बना एक करोड़ की लूट

कारोबारी के घर पर मालकिन और नौकरानी को बंधक बना एक करोड़ की लूट

Wed, 22 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के घर पर मालकिन और नौकरानी को बंधक बना एक करोड़ की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के प्रमुख कारोबारी राहुल राव के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 928 में दिनदहाड़े घर के नौकर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मालकिन और नौकरानी को पिस्तौल तानकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात लेकर घर में ही खड़ी कार से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वारदात की सूचना मिलने पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने इस मामले में दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी की, लेकिन देर रात तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, पीड़ित परिवार अभी कुछ भी कहने से बच रहा है। लूटी गई राशि ज्यादा भी हो सकती है।

तीन दिन पहले दिल्ली की एजेंसी से हायर किया था नौकर को
पुलिस के अनुसार, राहुल राव और उसकी पत्नी केदारनाथ गए हुए हैं। तीन दिन पहले उन्होंने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से पवन नामक एक नौकर को रखा था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राहुल राव की पुत्र वधू ज्योति और नौकरानी घर पर थी। नौकर पवन अपने अन्य तीन साथियों के साथ हाथ में चाकू व पिस्तौल लेकर घर में घुस गया और वहां उन्होंने पिस्तौल दिखाकर ज्योति व नौकरानी को घर में ऊपर एक कमरे में बंधक बना लिया। पिस्तौल तानकर बदमाशों ने उनसे अलमारी की चाबी लेकर घर में रखा करीब 30 लाख कैश, करीब एक किलोग्राम सोने के जेवरात व हीरे ले गए। करीब एक घंटे तक उन्होंने घर को खंगाला और बाद में करीब दो बजे तक घर में ही खड़ी आई-20 लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वर्जन
बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है। नाकेबंदी भी की जा रही है। सीटीसीटी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शहरवासियों से अपील है कि वह नौकरों को पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही घर में रखें। इस आरोपी नौकर की भी वेरिफिकेशन नहीं हुई थी। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed