{"_id":"595a849e4f1c1ba9218b465f","slug":"151499104414-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसा, पटियाला निवासी बिजनेसमेन पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसा, पटियाला निवासी बिजनेसमेन पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलोखेड़ी। आगरा घूमने के बाद वापस अपने घर वापस पटियाला जा रहा एक बिजनेसमैन का परिवार नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। नीलोखेड़ी पुल के पास हुए हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पुत्रवधु, पोता व पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मकान नंबर 632 गली नंबर-12, धुम्मन नगर, सरहिंद रोड पटियाला निवासी केवल सिंह (70) का परिवार घूमने के लिए आगरा गया हुआ था। केवल सिंह का पटिलाया मशीनें बनाना का कारखाना है। रविवार देर रात को यह परिवार आगरा से स्वीफ्ट कार में सवार होकर वापस लौट रहा था। नीलोखेड़ी पुल पार करने के बाद स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी को ओवरटेक करते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांचों को गंभीर चोटें आई। इस दुघर्टना में केवल सिंह और उसके लड़के जसबीर सिंह (48) की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी पुत्रवधू सुमीता देवी (45), पोता नामवीर सिंह (18) व पोती पल्लवी (16) बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य को रेफर कर दिया। तीनों को करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।