फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 lakh plants of different species grown in nurseries

04. 11 नर्सरियों में तैयार हुए विभिन्न प्रजातियों के 15 लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
15 lakh plants of different species grown in nurseries
करनाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में 75 तरह के पौधों से इस बार धरती का शृंगार किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। जिले की 11 नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के 15 लाख से अधिक पौधे तैयार हैं। इनमें छायादार, लकड़ी, फलदार, फूल और औषधीय पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान के दौरान विभिन्न विभागों, संस्थाओं के माध्यम से इन्हें अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा। जिला वन अधिकारी जयकुमार ने बताया कि जिले में कुल 11 नर्सरियां स्थापित हैं। शाहपुर, बल्ला, रंगरूटीखेड़ा, मंगलपुर, घरौंडा, मुनक, मलिकपुर, शेखपुरा, कंबोपुरा, इंद्री एस्केप और मनक माजरा नर्सरी में पौधे तैयार किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

बाक्स
इस प्रजाति की इतनी पौधे हैं तैयार
- छायादार प्रजाति : नीम के 24631 पौधे, बरगद के 3376, पीपल के 4592, पिलखन के 3996, कट सांगवान के 10835, पापड़ी के 71234, कुसुम के 5320, चोकरसिया के 28268, मोलसिरी के 1070, बकैन के 27428, बहेरा के 31015 और अन्य 37597 पौधे तैयार हैं। कुल 249362 छायादार पौधे तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
- लकड़ी प्रजाति : शीशम के 229704, सफेदा के 26150, टून के 16506, टीक के 635, सिंबल के 100, अर्जुन के 114674, अलन्थस के 300, सिरिस के 18290, खैर के 1800 व अन्य 8220 पौधे तैयार हैं। इस तरह से लकड़ियों में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न नर्सरियों में कुल 416379 पौधे तैयार हैं।
बाक्स
- फलदार प्रजाति : आम के 664, जामुन के 133164, अमरूद के 84660, अनार के 3255, इमली के 27725, पपीता के 36157, नींबू के 19180, बेर के 19670, लसूड़ा के 27189, आंवला के 21829, बेल पत्थर के 14288 व अन्य 7415 पौधे तैयार हैं। इस तरह कुल 395196 फलदार पौधे तैयार हैं।

बाक्स
- सजावटी पौधे : जकारंदा के 9470, अमाल्टस के 40705, कचनर के 23975, गोल्ड मोहर 36484, सिल्वर ओक के 38091, सी सलामिया के 16920, किगेलिया के 49055, कदम में 8290, एलस्टोनिया के 6061, सदाबहार के 1100, पुतरनजीवा के 12025 और अन्य 141638 पौधे तैयार हैं। कुल 383814 सजावटी पौधे तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed