{"_id":"5cd877c8bdec22072c331419","slug":"141557690312-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम, एसपी सहित डीएसपी करते रहे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम, एसपी सहित डीएसपी करते रहे निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा पुख्ता तैयारियां की हुई थी। बूथ पर पुलिस कर्मचारी तैनात थे तो वहीं एसपी सुरेंद्र भौरियां सहित डीएसपी भी अपनी टीम के साथ बूथों का निरीक्षण करते रहे। बूथों पर सुबह सात बजे से ही मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे। 47 पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गस्त करती रही। वहीं दूसरी ओर जिले में 15 नाके लगाए हुए थे। जहां पर वाहनों की चेकिंग भी की, लेकिन जिलेभर में कहीं भी झगड़े का मामला सामने नहीं आया। बूथों को निरीक्षण करते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। जिले में 237 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं जहां पांच-पांच अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
एसपी ने बताया कि एसडी मॉडल स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया हुआ है। यहां पर पांच विधानसभा क्षेत्र से आई सभी ईवीएम मशीन रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात कर दी है। जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिला पुलिस भी तैनात है।