{"_id":"59b6cbcf4f1c1bfe7f8b61af","slug":"141505151951-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की पहल : गांव भुखापुरी में केवल महिलाओं के लिए जिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की पहल : गांव भुखापुरी में केवल महिलाओं के लिए जिम शुरू
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की पहल : गांव भुखापुरी में केवल महिलाओं के लिए जिम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। नीलोखेड़ी हलके के गांव भुखापुरी की ग्राम पंचायत ने खासतौर पर केवल महिलाओं के लिए ओपन एयर जिम तैयार किया है। ग्राम पंचायत की यह पहल अब रंग भी लाने लगी है, जो महिलाएं कभी घर से नहीं निकली थी, अब वे रोजाना जिम में पसीना बहा रही हैं। धीरे-धीरे अब महिलाओं की संख्या 200 हो गई है, जो सुबह और शाम को दोनों समय जिम कर रही हैं।
बता दें कि इस बार प्रदेश सरकार ने शिक्षित पंचायत की शर्त रखी थी, इसके तहत गांवों में सरपंच से लेकर पंच सभी पढ़े लिखे हैं। इसी का असर है कि अब गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। ग्राम पंचायत ने अपने खर्च से करीब चार लाख रुपये की लागत से गांव के साथ ही पंचायती जमीन पर पार्क और ओपन एयर जिम तैयार कराया गया है। जिम में सभी तरह की सुविधाएं है। खास बात यह है कि यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार कराया गया है। रोजाना सुबह-शाम जिम पर आती है, सुबह ओर शाम 4 बजे घर का काम शुरू करने से पहले महिलाएं जिम पर आ पसीना बहाती हैं, हालांकि, इन महिलाओं को शुरू में कुछ संकोच था, लेकिन जब कुछ पढ़ी लिखी महिला जिम पर पहुंची तो सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने जिम की और रुख कर लिया।
आज आलम है कि पंचायत द्वारा लगाया गया, जिम अधिकांश समय महिलाओं के पास रहता है और गांव की महिलाओं का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गांव की महिला कमला देवी, केला देवी, अमर कौर का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से यह अच्छा प्रयास किया गया है और इससे महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुई हैं और सुबह शाम एक्सरसाइज करदती हैं। बता दें कि गांव में करीब 800 के करीब वोट हैं।ग्राम पंचायत के पास आमदनी के लिए पंचायती जमीन भी है। बाक्स
विज्ञापन
गांव को स्वस्थ बनाना लक्ष्य : सरपंच
गांव के युवा सरपंच नीरज कुमार ने पंचायत के पैसे से जिम का निर्माण करवाया था कि युवा स्वस्थ रहें और नशे से दूर रहें, लेकिन महिलाओं के उत्साह को देखकर पंचायत भी खुश है। अब अधिकांश महिलाएं यहां पर आकर जिम में अपना पसीना बहाती हैं, ताकि वह स्वस्थ रहें। सरपंच नीरज कुमार का कहना है कि जिम का निर्माण गांऊव स्वस्थ होगा। माताओं का स्वास्थ्य अच्छा रहे, यही हमारा प्रयास है।