फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13.50 lakh cheated in the name of sending to Germany

Karnal News: जर्मनी भेजने के नाम पर 13.50 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
13.50 lakh cheated in the name of sending to Germany
- परिजन बोले, बेटे के बारे में नहीं मिल रही कोई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जर्मनी का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 13.5 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर बेटे को बंधक बनाने के भी आरोप लगाए हैं। मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बजीदा जाटान गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका बेटा विशु जर्मनी जाना चाहता था। उनके रिश्तेदार ने पंजाब संगरूर के बलियाल गांव निवासी गौरव कुमार से विदेश जाने का काम कराया था। उनकी आरोपी गौरव से बात हुई तो उसने कहा कि वह उसके बेटे का वर्क वीजा दिला देगा। इसके लिए उसने 15 लाख रुपये मांगे। आरोपी के साथ प्रमोद नाम का व्यक्ति भी है। दोनों को उन्होंने रुपये दे दिए।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को उसके बेटे को आरोपियों ने रूस भेज दिया। आरोपियों ने उससे 13.5 लाख रुपये ले लिए और डेढ़ लाख रुपये जर्मनी में पहुंचने पर देने को कहा था। अब उसके बेटे का अता पता नहीं है। आरोपी गौरव और प्रमोद उसे कुछ नहीं बता रहे हैं। आरोपियों ने ही उसके बेटे को बंधक बनाया है या फिर उसके अंग बेच दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed