{"_id":"61cf6dec00716e06b550e835","slug":"134e-phir-badhee-tithi-ab-saat-tak-honge-daakhile-karnal-news-knl945980114","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : फिर बढ़ी तिथि, अब सात तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : फिर बढ़ी तिथि, अब सात तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
करनाल। निजी स्कूलों की मनमानी के कारण नियम 134 ए के तहत दाखिले की अंतिम तिथि दूसरी बार आगे बढ़ी है। अब विद्यार्थी 7 जनवरी तक स्कूलों में जाकर दाखिला करा सकेंगे। वहीं पुराने शेड्यूल के अनुसार, 31 दिसंबर को दाखिले की अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन तक दाखिले पूरे होना तो दूर दाखिला प्रक्रिया शुरू भी न होने के कारण अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। लघु सचिवालय में उन्होंने परेशान होकर काफी देर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी कोसा।
निजी स्कूलों की आनाकानी से परेशान अभिभावक सुबह पहले तो खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। वहां कोई सुनवाई नहीं हुई तो यहां से अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्रित अभिभावकों ने अपनी परेशानी का रोना रोया। लेकिन उनकी सुनने भी कोई नहीं आया। बाद में फोन पर जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद वे लौटे। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल संचालकों के खिलाफ लिखित में शिकायतें शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दी। इधर दोपहर बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि आगे बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिले के सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में 134ए के तहत 2765 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं। ब्यूरो
बाक्स
कोई नहीं सुन रहा हमारी, स्कूल संचालक कर रहे परेशान
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे अभिभावकों में विक्की, सुरेश, लक्ष्य, ज्योति और वंदना ने बताया कि वे रोजाना स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही। स्कूल बेवजह परेशान कर रहे हैं। विभाग केवल आश्वासन ही दे रहा है, लेकिन बच्चों को दाखिला नहीं मिल रहा। आगे तिथियां बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
रोजाना अपडेट करना होगा पोर्टल पर ब्योरा
शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में विद्यार्थियों का दाखिला स्कूल में कराना सुनिश्चित कराएं। इसे लेकर स्कूलों को रोजाना होने वाले दाखिलों का ब्योरा विभाग के पोर्टल पर भी अपडेट करना होगा। अब शिक्षा निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया पर निगरानी भी शुरू कर दी है।
निरस्त दाखिले का बताना होगा कारण
वहीं अब स्कूलों की भी मनमानी नहीं चलेगी। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, विद्यार्थियों को जो स्कूल आवंटित हुए हैं, वहीं दाखिला होगा। यदि स्कूल दाखिले को निरस्त करता है तो पोर्टल पर इसका कारण भी बताना होगा। इसकी मॉनिटरिंग जिला एवं खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से की जाएगी।
वर्जन-
सभी पात्र विद्यार्थियों का दाखिला होगा। किसी भी अभिभावक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।