{"_id":"61c4de6613fe7f731d0ea3fa","slug":"134a-today-is-the-last-day-of-admission-consent-could-not-be-made-karnal-news-knl93750654","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : दाखिले का आज अंतिम दिन, नहीं बन पाई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : दाखिले का आज अंतिम दिन, नहीं बन पाई सहमति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले करने का आज अंतिम दिन है। लेकिन स्कूल दाखिले करेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। शिक्षा विभाग और स्कूलों के बीच टकराव की स्थिति जारी है। कहीं सुनवाई न होने और व्यवस्था से परेशान अभिभावक वीरवार को नई अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने भी पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि अधिकारियों ने डीसी के साथ आज बैठक करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने भी कहा कि 134ए को लेकर 26 को वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इधर वीरवार को पंचकूला में शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ हुई निजी स्कूलों की बैठक का देर शाम तक कोई निर्णय नहीं सामने आया। सहोदय स्कूल कांप्लेक्स का दावा है कि आज वे सीएम से इस मामले को लेकर मिलेंगे। इसके बाद ही दाखिलों को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
अंतिम तिथि आगे बढ़ने की संभावना
नियम 134ए के तहत दाखिलों के शेड्यूल के अनुसार 24 दिसंबर तक ही दाखिले दिए जा सकते हैं। लेकिन निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग के टकराव के कारण अंतिम दिन तक दाखिलों की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अब रिवाइज शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। इसमें दाखिलों की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से आज रिवाइज शेड्यूल जारी किया जा सकता है। सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में 2765 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
आज करेंगे दोबारा बातचीत : शिक्षा अधिकारी
स्कूल संचालकों से बुधवार को हुई बैठक में कोई निर्णय नहीं निकल पाया था। उन्होंने निदेशक से मुलाकात के बाद ही निर्णय लेने की बात कही थी। वीरवार को उनकी बैठक हो चुकी है। उसी आधार पर स्थानीय स्कूल संचालकों और सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के पदाधिकारियों से आज बैठक करेंगे। सहमति बनते ही दाखिलों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
आज सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : सहोदय
विभाग की प्रक्रिया गलत है, इस समय 134ए के तहत दाखिले नहीं दिए जाने चाहिए थे। निजी स्कूलों की उच्च स्तर पर जब तक कोई निर्णय नहीं आता तब तब दाखिला नहीं करेंगे। आज स्कूल संचालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ देर शाम तक चली बैठक का कोई निर्णय नहीं आया।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स