फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Admission process will pick up speed, private schools will be paid

134 ए : दाखिला प्रक्रिया पकड़ेगी रफ्तार, निजी स्कूलों का होगा भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
134A: Admission process will pick up speed, private schools will be paid
निजी स्कूलों में 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ेगी। स्कूलों की पुरानी फीस देने की मांग को शिक्षा विभाग ने मान लिया है। इसके साथ ही प्रदेश के 1050 स्कूलों के 13.60 करोड़ रुपये देने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, करनाल के 93 स्कूलों को 1.65 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये पैसा पिछले सत्र में पढ़ रहे 2437 विद्यार्थियों की फीस के रूप में दिया जा रहा है। ऐसे में अभिभावकों में भी अब दाखिले मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

हालांकि मंगलवार को सूची जारी होने के बाद भी निजी स्कूलों का रुख नहीं बदला है। स्कूल अभी दाखिलों को लेकर आनाकानी कर रहे हैं। निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि जब तक फीस की राशि खातों में नहीं आ जाती, तब तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं करेंगे। इधर, शिक्षा विभाग का दावा है कि जल्द खातों में पैसे आ जाएंगे। मंगलवार को भी अभिभावक निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों का चक्कर काटते दिखे। कुछ अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो कुछ जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय, जहां उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिले के सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में 134ए के तहत 2765 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

500 से 700 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से होगा भुगतान
विभाग की ओर से प्रति विद्यार्थी के हिसाब से फीस का भुगतान स्कूलों को किया जा रहा है। जिले में कक्षा दूसरी से आठवीं तक ग्रामीण क्षेत्र में 552 और शहरी क्षेत्र में 1885 विद्यार्थी 93 स्कूलों में पढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक 300 रुपये प्रति विद्यार्थी और कक्षा छठी से आठवीं तक 500 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसी तरह शहरी क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा दूसरी से पांचवीं तक 500 रुपये और कक्षा छठी से आठवीं तक 700 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से फीस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल 231 हैं और सूची केवल 93 की ही जारी हुई
सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा का कहना है कि जिले के 231 स्कूलों में नियम 134ए के तहत विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, लेकिन फीस की राशि सभी को नहीं दी जा रही है। विभाग की ओर से जारी सूची में केवल 93 स्कूल ही शामिल हैं। ये स्कूल कौन से हैं, अभी इनका कुछ नहीं पता। जो पैसा अब जारी हुआ है, यदि ये पहले जारी हो जाता, तो अभिभावक परेशान नहीं होते।

जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था उनका ही होगा भुगतान
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी का कहना है कि पिछले सत्र की फीस का भुगतान के लिए विभाग ने स्कूलों से ब्यौरा मांगा था। कुल 231 स्कूलों में से 115 ने ही ब्यौरा दर्ज किया था। इनमें से भी बैंक खाते 93 के सत्यापित हुए थे। अन्य स्कूलों ने सूचना के बाद भी खाते सत्यापित नहीं कराए। ऐसे में जिन स्कूलों का ब्यौरा विभाग को मिला है, उनका भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed