{"_id":"595002fe4f1c1b0a058b4568","slug":"131498415870-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बोला युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बोला युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बोला युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर
करनाल। नई अनाज मंडी के पास नौकरी से लौट रहे एक मोटर साइकिल सवार युवक पर दर्जन से अधिक हथियार बंद युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार प्रिंस रोहिला जीटी रोड स्थित करनाल मोटर में नौकरी करता है। शाम को नौकरी के बाद वह घर की तरफ लौट रहा था। जब वह मोटरसाइकिल से नई अनाज मंडी कट के पास पहुंचा तो पीछे से 6 मोटर साइकिलो पर आ रहे दर्जन भर से अधिक युवकों ने उसे घेर लिया और उसको गालियां देने लगे। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उस पर लाठी डंडो से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पीछे से आए उसकी कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर सेक्टर-4 चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।