{"_id":"5a3571014f1c1b0d698c2593","slug":"121513451777-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के गहने और डेढ़ लाख नगदी चोरी
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के गहने और डेढ़ लाख की नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कर्ण विहार में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, अगले दिन उसी गली में एक दुकान का ताला भी टूटा हुआ मिला, लेकिन गनीमत रही की चोर कोई भी सामान नहीं चुरा पाए। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण विहार निवासी देवेंद्र चौहान ने बताया कि गुरुवार को उनके पिता का देहांत हो गया था। वह परिवार के साथ शामली गए थे। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी की शादी थी। इसलिए उन्होंने बेटी की शादी के लिए गहने खरीदकर घर में रखे थे। जब वह शुक्रवार को परिवार सहित घर वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। जब घर के सामान की जांच की तो घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की कीमत के सोने के गहने गायब थे। वहीं घर में बेटी की शादी के लिए रखा करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का कैश भी नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।