फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   119 ration depots will be allotted to women, they will get employment

Karnal News: नूंह हिंसा के बाद पुलिस सतर्क, नमस्ते चौक पर फ्लैग मार्चं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
119 ration depots will be allotted to women, they will get employment
- पुलिस ने मस्जिदों को किया कवर, 250 पुलिसकर्मियों को किया तैनात
विज्ञापन

- पुलिस अधीक्षक ने ताऊ देवी लाल स्थित मस्जिद व हनुमान मंदिर का लिया जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। नूंह में सांप्रदायिक बवाल के बाद करनाल में पुलिस अलर्ट जारी किया गया है। कहीं यह विवाद कर्णनगरी तक न पहुंच जाए, इसके लिए एहतियाती कदम उठाते हुए शहर के धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय न घट सकें। नूंह में फंसे करीब 300 लोग सोमवार अल सुबह तीन से चार बजे करनाल वापस लौट चुके हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन उन पर भी नजर बनाए हुए हैं। कई लोगों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने ताऊ देवी लाल चौक से कलंद्री गेट से होते हुए कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, मच्छी मार्केट, तलवार चौक, रेलवे रोड, मीरा घाटी, नमस्ते चौक तक लगातार फ्लैगमार्च किया और लोगों से कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील कर रही है।
विज्ञापन


नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए करनाल पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ताऊ देवी लाल चौक पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा जिले की तमाम फोर्स भी बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों पर पैनी नजर बनाई हुई है। यात्रियों से पूछताछ और उनकी आईडी देखी जा रही है। इसके अलावा ताऊ देवी लाल चौक पर हनुमान मंदिर के पास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जो लोग नूंह से करनाल पहुंचे हैं उन पर भी पुलिस नजर रखकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा यूपी सीमा पर बढ़ाई सख्ती

करनाल जिले में 250 से अधिक कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। नूंह से जितने भी लोग करनाल आए हैं। वह सभी अपने घरों में पुलिस की निगरानी में है। सभी थाना क्षेत्र के एसएचओ और एसआई को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस का सख्त पहरा है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। चेकिंग के बाद हरियाणा में दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।



किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं : एसपी
पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या फिर किसी अन्य माध्यम से किसी भी तरह के धार्मिक, जातिगत टिप्पणी और अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, संगठन किसी तरह की अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
शांति बनाए रखें लोग

- जो नूंह में सांप्रदायिक दंगे हुए वह अच्छा नहीं हुआ। लोगों को देश में शांति बना कर रखनी चाहिए न कि दंगे करने चाहिए। सभी को भगवान ने बनाया है। लोगों को एक-दूसरे से भेदभाव नहीं करना चाहिए। वह नूंह की शांति की कामना करते हैं।
सृष्टि बल्लभ, पुजारी, श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-सात

फोटो कोट्स
फंसे लोगों को सुरक्षित निकाले सरकार
- लोगों को भाईचारा बना कर रखना चाहिए न कि लोगों को दंगे-फसाद के लिए उकसाना चाहिए। नूंह में बहुत सारे लोग फंसे है। सरकार उन लोगों को सुरक्षित निकाले।
अनिल शर्मा, पुजारी, बग्लामुखी मंदिर, रामदेव कॉलोनी
नूंह की घटना से शर्मिंदा हैं
नूंह में जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था, इससे वह बहुत शर्मिंदा हैं और इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग दंगा करते हैं। वह इसके खिलाफ हैं। पूरे हरियाणा में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो, हमें सभी के साथ प्यार और मोहब्बत बनाएं रखनी चाहिए।

खुर्शीद आलम, चेयरमैन, ऑल हरियाणा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी, करनाल


जो भी हुआ वह गलत हुआ
- इस घटना से वह बेहद दुख महसूस कर रहे हैं, जो भी वहां हुआ वो गलत है। हम सब एक ही देश के वासी है। हमें भाई चारा निभाना चाहिए। उनकी दोनों समुदाय के लोगों से अपील है कि कृपया कर शांति बनाएं रखें।
मौलवी मौलाना रिजवान, मस्जिद, सुभाष नगर
अमन चैन की दुआ करें
- वह अमल-चैन के लिए दुआ करेंगें। लोग चाहे अलग-अलग धर्म या जाति के क्यों न हो, सभी को प्यार, मोहब्बत के साथ रहना चाहिए।
मौलाना तरबूर, मस्जिद रेलवे रोड, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed