फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दिन में गर्मी, शाम को आंधी और रात को बरसात से मिली राहत

दिन में गर्मी, शाम को आंधी और रात को बरसात से मिली राहत

Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दिन में गर्मी,  शाम को आंधी और रात  को बरसात से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद सोमवार की रात हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। करनाल में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से तीन दिन पहले संभावना व्यक्त की गई थी। लेकिन बारिश नहीं हुई, सोमवार को भी पूरे दिन भीषण गर्मी रही। लू के थपेड़ों के कारण लोग परेशान रहे। देर शाम तेज आंधी चली और लाइट गुल हो गई। रात करीब पौने नौ बजे बारिश हो गई।
सोमवार दिन में भीषण गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही पहले तो आसमान में बादल छा गए और फिर तेज हवा के बाद बारिश हो गई। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हवा भी 6.8 किलोमीटर प्रति घटा की रफ्तार से चली है। नमी की मात्रा में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय नमी की मात्रा 47 फीसदी दर्ज की गई जो घटकर मात्र 27 फीसदी रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घटों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 मई को आंधी चलने की संभावना बनी है।
विज्ञापन


दिन में लगे लू के थपेड़े
दिन में जहां गर्मी से लोगों को परेशानी हुई तो वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। सुबह होते ही सूर्य की किरणें भी तेज हो जाती हैं, जिससे तापमान बढ़ने लगता है और तेज धूप लोगों को सताने लगती है। ऐसे में लोग सुबह व शाम को ही घरों से बाहर निकलते हैं। दोपहर के समय सड़कें सुनसान पड़ जाती हैं। लू के थपेड़ों के कारण लोग खरीदारी भी करना पसंद नहीं कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। कोई स्वीमिंग पूल का सहारा ले रहा है तो कोई ठंडे पेयजल पदार्थ पीकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed