{"_id":"5c719aa9bdec221239762bbb","slug":"11550949033-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होगा सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव, परसो पेश किया जाएगा निगम का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होगा सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव, परसो पेश किया जाएगा निगम का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक बार फिर से नगर निगम में चौधर को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बार सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। आगामी 25 फरवरी को विकास सदन में दोपहर बाद 3 बजे यह बैठक बुलाई गई है।
बैठक में दोनों पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर एक बार फिर से दोनों पदों के लिए लामबंदी शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक किसी के नाम को लेकर सहमति बनने की जानकारी सामने नहीं आई है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि अगर चुनाव हुआ तो सीनियर डिप्टी मेयर पद पंजाबी समुदाय और डिप्टी मेयर एससी वर्ग के पार्षद को दिया जा सकता है।
बता दें कि नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए सीधा चुनाव हुआ था, जिसमें रेणू बाला गुप्ता ने आशा वधवा को पराजित किया है। इसके साथ ही निगम के 20 पार्षद चुने गए हैं। इनमें 12 पार्षद भाजपा से संबंधित हैं, जबकि 8 पार्षद आजाद हैं। गत 5 जनवरी को मेयर समेत पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। नियमानुसार 60 दिन के अंदर सीनियर और डिप्टी मेयर पद का चुनाव करना होता है। इन्हीं नियमों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता मेयर रेणू बाला गुप्ता करेंगी, जबकि आयुक्त राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
अभी तक भाजपा की तरफ से किसी के भी नाम को लेकर पत्ते नहीं खोले गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए पंजाबी समुदाय के पार्षद का नाम सुझाया गया है और डिप्टी मेयर के लिए एससी वर्ग के पार्षद का। इनके अलावा भी कई पार्षद जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। देखना यह है कि 25 फरवरी को ताज किसके सिर सजता है?
26 को पेश किया जाएगा निगम का बजट
इसके साथ ही 26 फरवरी को सुबह 11 बजे हाउस की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नगर निगम की ओर से बजट पेश किया जाएगा। निगम की तरफ से बजट तैयार कर लिया गया है और सभी विभागों से आय और व्यय का ब्योरा भी ले लिया गया है। इस बारे में नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार ने बताया कि दोनों बैठकों के लिए पार्षदों को सूचना दे दी गई है।