{"_id":"5a36b4974f1c1baa268b46c6","slug":"11513534615-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतन के नाम पर रागनी ही सुननी थी तो क्या हरियाणा में गाने वालों की कमी है : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतन के नाम पर रागनी ही सुननी थी तो क्या हरियाणा में गाने वालों की कमी है : चौटाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतन के नाम पर रागिनी ही सुननी थी तो क्या हरियाणा में गाने वालों की कमी है : चौटाला
हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में चिंतन शिविर आयोजित करने पर साधा निशाना
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार की ओर से चिंतन शिविर के लिए दूसरे प्रदेश का चयन करने पर निशाना साधा है। चौटाला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दूसरे प्रदेश में चिंतन बैठक बुलाकर हरियाणा की जनता का मजाक उड़ाया है। मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी वहां मौज मस्ती करने गए। अगर इन लोगों को हरियाणा की जनता की चिंता होती तो प्रदेश के किसी शहर या गांव में बैठक कर चिंतन करते और लोगों को राहत पहुंचाने का कोई रास्ता ढूंढते। बैठक में आईएएस अधिकारियों से गाने सुने जा रहे हैं, रागिनी गाकर कौन सा चिंतन किया गया होगा, इसे भलीभांति समझा जा सकता है। अगर सीएम को रागिनी ही सुननी थी तो हरियाणा में रागिनी गाने वालों की कमी थोड़े ही है।
दुष्यंत चौटाला रविवार को इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टिंबर ट्रैल के टिकटें भी वे जल्द जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हमेशा पिंजौर को इसके लिए प्रयोग करते थे, लेकिन सीएम ने हरियाणा का अपमान किया है।
वहीं सांसद चौटाला ने कहा कि वे संसद में पांच दिन ट्रैक्टर से जाएंगे। इसके लिए उन्होंने परमिशन ले ली है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ट्रैक्टर पर लगाए गए टोल के निर्णय को जल्द वापस कराने को लेकर संसद में मामला उठाएंगे। एक सवाल के जवाब में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी के साथ धोखा करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में इनेलो में वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक मामूराम, नरेंद्र सांगवान, जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़, ओमप्रकाश सलूजा, जयपाल पूनिया, रमेश खटक, धर्मवीर पाढा, फूल सिंह मंजूरा, अमनदीप चावला, प्रेम शाहपुर, रमेश सिद्धपुर, विनोद रायपुर, जेपी दूहन, जयप्रकाश कांबोज, मदन मोहन चौधरी जगरूप संधू और अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
2019 में तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना जताई
सांसद ने यह भी कहा कि साल 2019 तक तीसरे मोर्चे का गठन जरूर होगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब यूपीए और एनडीए के अलावा तीसरे मोर्चा की तलाश में है। गुजरात और हिमाचल में चुनाव के परिणामों के सवाल पर चौटाला ने कहा कि एक दिन बाद सब कुछ जनता के सामने होगा, सभी को पता चल जाएगा कि विकास हुआ है या विनाश।
एक-एक गाय भाजपा नेता के घर बांधे भाजपा
चौटाला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गाय और मंदिर के नाम पर राजनीति की है, लेकिन सत्ता में आते ही ये लोग भगवान और गाय दोनों को भूल जाते हैं। हरियाणा में गायों की दुर्दशा हो रही है। अव्यवस्था के कारण सैकड़ों गाय और नंदी की मौत हो चुकी है। सीएम सिटी में गायों की हालत और बदतर होती जा रही है।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा वास्तव में गाय की हितैषी है तो मुख्यमंत्री को चाहिए वह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर एक गाय बंधवा दे और कार्यकर्ता उसकी सेवा करें। सांसद ने प्रदेश में बेटियों पर हो अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सरकार क्राइम को रोकने के लिए चिंतन करे। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए।