{"_id":"59b6da354f1c1bf57f8b60b8","slug":"11505155637-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के आफिस में घुसे चोर, अलमारी तोड़ नहीं पाए तो कैश से भरी अलमारी को ही उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के आफिस में घुसे चोर, अलमारी तोड़ नहीं पाए तो कैश से भरी अलमारी को ही उठा ले गए
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसे चोर, अलमारी तोड़ नहीं पाए तो कैश से भरी अलमारी को ही उठा ले गए
-अलमारी में थे ढाई लाख रुपये कैश, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
- पुलिस जांच में जुटी, एफएसएल की टीम ने किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पहले चोरों ने अलमारी को तोड़ने की कोशिश की, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये रखे थे, जब चोर अलमारी को तोड़ नहीं पाए तो वे अलमारी को ही अपने साथ उठा ले गए। सुबह आकर जब कंपनी के बिजनेस हेड ने आकर ऑफिस चेक किया तो ताले टूटे मिले। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले मामला में सेक्टर-3 में स्थित एक कंपनी में चोरों लाखों रुपये चोरी की है। रासु वालिया कंपनी के बिजनेश हेड ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार को वह शाम को अच्छे तरीके बंद करके गए थे। सोमवार को सुबह जब वह ऑफिस में आए तो देखा की सीढ़ियों को सेंटर लॉक टूटा हुआ था व ऑफिस के अंदर मौजूद अलमारी को तोड़ने की कोशिश भी की, जब चोरों से अलमारी नहीं टूटी तो चोर अलमारी को साथ ही ले गए। इसमें करीब अढ़ाई लाख रुपये कैश था। सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की, घटना सीसीटीवी में कैद हुई मिली है। तीन युवक अलमारी को गाड़ी में रखते दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, दूसरी वारदात अशोका कॉलोनी में हुई, जिसमें चोरों ने काफी समय से खाली पड़े मकान से सामान चोरी किया। सामान चोरी करके जब चोर घर से दीवार फांद कर निकल रहे थे, तो उस समय कॉलोनी के लोगों ने उसे देख लिया व चोरों का पिछा किया। इसमें एक युवक वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया व दूसरा चोर मौके से भागने से फरार हो गया।