फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जीएसटी इफेक्ट : लटक सकते हैं शहर के 30 विकास कार्य, ठेकेदार धरने पर बैठे

जीएसटी इफेक्ट : लटक सकते हैं शहर के 30 विकास कार्य, ठेकेदार धरने पर बैठे

Tue, 18 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी इफेक्ट : लटक सकते हैं शहर के 30 विकास कार्य, ठेकेदार धरने पर बैठे
जीएसटी इफेक्ट : लटक सकते हैं शहर के 30 विकास कार्य, ठेकेदार धरने पर बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीएसटी का असर अलग अलग विभाग में दिखने लगा है। अब नगर निगम के ठेकेदार भी इसके विरोध में आ गए हैं। मंगलवार को ठेकेदारों ने निगम के धरना दिया। ठेकेदारों की मांग है कि, जीएसटी 1 जुलाई से पहले के टेंडरों पर न लगे, अगर ऐसा हुआ तो उनको ज्यादा नुकसान होगा। बता दें कि शहर में एक जुलाई से पहले के करीब 30 विकास कार्य अलॉट हुए हैं। जिस प्रकार से ठेकेदारों का गुस्सा बढ़ रहा है, उससे प्रोजेक्ट लटक सकते हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक ठेकेदार धरने पर बैठे रहे। ठेकेदार संजीव चहल, जसपाल, दलबीर जाणी, राजीव, युद्धवीर सिंह, शुभम जैन, सितेंद्र, रघुबीर व संजीव शर्मा ने कहा कि 1 जुलाई से पहले के कामों पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए। इससे ठेकेदारों पर ज्यादा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से पहले 5.2 प्रतिशत कर ठेकेदारों पर लगता था। जीएसटी के बाद यह बढ़कर करीब 18 प्रतिशत तक हो गया है। वहीं, नगर निगम ठेकेदार युनियन के प्रधान श्याम सिंह नरवाल ने बताया कि नगर निगम में एक जुलाई से पहले के करीब ढाई करोड़ रुपये आज भी बकाया हैं। अब यह राशि मिलेगी तो इस पर भी जीएसटी लगेगा।

जीएसटी से पहले चहेतों के पास कर दिए 50 लाख के बिल
धरने पर बैठे ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि जीएसटी लागू होने से एक दिन पहले निगम के अधिकारियों ने अपने खास ठेकेदारों के करीब 50 लाख रुपये के बिल पास कर दिए। यह सब उन्हें जीएसटी से छूट दिलाने के लिए किया गया। ठेकेदारों ने इस मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed