फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ईश्वर की आराधना के लिए मिला मनुष्य जीवन - डा. संजय कृष्ण

ईश्वर की आराधना के लिए मिला मनुष्य जीवन - डा. संजय कृष्ण

Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर की आराधना के लिए मिला मनुष्य जीवन - डा. संजय कृष्ण
ईश्वर की आराधना के लिए मिला मनुष्य जीवन : संजय
विज्ञापन

करनाल (ब्यूरो)। भागवताचार्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि प्रभु की भक्ति के लिए उपासना जरूरी है, तभी प्रभु की प्राप्ति होती है। वह सेक्टर-13 स्थित गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि विषयों से हटकर भजन में मन को लगाएं तभी सच्ची भक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर की आराधना के लिए मिला है। जीवन की सार्थकता इसी में है कि हर पल ईश्वर को याद रखें और अपने कर्मों को ईश्वर को समर्पित करें। दिव्यांग लोग भी हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं। उनकी निष्काम भाव से मदद करनी चाहिए। कथा के आयोजक विनोद गर्ग और अमित गर्ग ने कहा कि करनाल धर्म नगरी है। यहां के लोग धार्मिक प्रवृति के हैं। राजा कर्ण की नगरी में जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 29 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सुमित गुप्ता, मयंक गुप्ता, सरोज गर्ग व भारती गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed