{"_id":"5a36b48c4f1c1bee688c24f8","slug":"101513534604-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास कैंटर चालक से हजारों की लूट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर ट्रैफिक पुलिस बूथ के पास कैंटर चालक से हजारों की लूट, फायरिंग
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बूथ से 150 मीटर दूर कैंटर चालक से छीने हजारों रुपये, फायरिंग कर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पुलिस ट्रैफिक बूथ से करीब 150 मीटर दूर पिस्तौल के बल पर कार सवार युवकों ने कैंटर चालक के साथ मारपीट कर हजारों रुपए छीनकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हालांकि कैंटर चालक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन सूचना मिलने पर मधुबन थाना प्रभारी ने टोल प्लाजा पर करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल की।
जानकारी मुताबिक रविवार अल सुबह पानीपत से करनाल की जाते हुए एक कैंटर चालक टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। कैंटर के रुकते ही पीछे से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में सवार युवक चालक पर टूट पड़े और मारपीट शुरू कर दी। चालक पर हमला होता देख आसपास के लोग कैंटर की तरफ दौड़े, तभी उनमें से एक युवक ने गोली चला दी, जो कैंटर के शीशे पर जा लगी। गोली चलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मौका पाकर हमलावर कैंटर चालक से हजारों रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा टोल प्लाजा कार्यालय में जाकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन मामला टोल प्लाजा से काफी दूर होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बारे में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना बारे सूचना मिली थी, लेकिन चालक मौके पर नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।