फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 new dengue patients were found, the figure reached 59

डेंगू के 10 नए मरीज मिले, 59 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 new dengue patients were found, the figure reached 59
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के 10 नए केस आए हैं जिससे मरीजों का आंकड़ा 59 पर पहुंच गया है। इधर पंचकूला से वीबीडी की ओर से एक वैक्टर जनित रोगों की टीम ने वीरवार को जायजा लिया। सीएमओ डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि टीम ने कार्यालय में पहुंचकर उप-सिविल सर्जन (मलेरिया) व अन्य अधिकारियों के साथ वैक्टर जनित रोगों के बारे में बैठक की। इसके बाद फील्ड का दौरा किया। टीम ने राम नगर व बसंत विहार कॉलोनियों का दौरा किया और जिले में वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़की) का दौरा कर वैक्टर जनित रोगों के बारे में जानकारी दी। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक 59 डेंगू मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अब तक 238319 घरों का दौरा किया है, जिसमें 5192 घरों में मच्छर का लारवा पाया गया हैै। 3195 घरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस दिया है।
आशा वर्कर प्रधान की मौत, कुछ दिन पहले हुआ था डेंगू
करनाल। आशा वर्कर करनाल ब्लॉक की प्रधान सुमन की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले डेंगू हुआ था। इसके बाद दो दिन पहले उनका बीपी बढ़ गया। इस कारण उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आशा वर्कर सुमन का एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है। इस कारण वह डेंगू के रिकॉर्ड में नहीं हैं। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल से उनकी इलाज की फाइल मंगवाई थी। जिसमें हार्ट अटैक का कारण सामने आया है।
विज्ञापन

सुभरी निवासी आशा वर्कर सुमन के पति सुरजीत ने बताया कि उनकी पत्नी को डेंगू था। उसका घर पर ही इलाज चल रहा था। इसके बाद दो दिन पहले उनका बीपी बढ़ गया तो प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed