फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.25 crore cheated in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर 1.25 करोड़ ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore cheated in the name of getting a job
करनाल। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम एक व्यक्ति के साथ 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस दी शिकायत में सेक्टर 6 निवासी सुशील कुमार ने बताया कि मुगल कैनाल बाजार में उनकी निजी फर्म का कार्यालय है। 2017 में उसके पड़ोस में ही एक निजी कार्यालय कृष्ण वासी निर्मल विहार ने भी बनाया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कृष्ण व उनके बेटे कमल वासी जैनपुर से हुई। कृष्ण उस समय पंचकूला में किराए पर रहता था और निजी कंपनी से जुड़ा था। उसने बताया था कि उसकी पहचान हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अधिकारियों से है और वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसे राकेश कुमार उर्फ पप्पू वासी गांव बीर घग्गर जिला पंचकूला व डीके उर्फ धर्मेद्र वासी पंचकूला हाल बद्दी हिमाचल व नवीन वासी खेङ़ी साध जिला रोहतक से मिलवाया। आरोपियोें पर भरोसा कर उसने पिलूखेड़ा वासी सोनू से आठ लाख रुपये, तरावड़ी वासी जगतार से दो लाख रुपये, रामपाल वासी कैथल से आठ लाख रुपये, संजीव वासी बड़ौता से चार लाख रुपये, सुरेंद्र कौर वासी कुरुक्षेत्र से नौ लाख रुपये, पलविंद्र से पांच लाख रुपये, बलवान जांबा से दो लाख रुपये, प्रतिभा से दो लाख रुपये सहित अपने जानकारों व रिश्तेदारों से भी राशि ली और एक करोड़ 25 लाख रुपये आरोपियों को अलग-अलग समय पर दे दिए लेकिन किसी भी लिस्ट में जब इनका नाम नहीं आया तो आरोपी वेटिंग लिस्ट में आने का भरोसा देते रहे। जब वेटिंग लिस्ट में भी इनके नाम नहीं मिले तो राशि लौटाने को कहा, जिस पर आरोपियों ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 32 थाना प्रभारी एसएचओ गुरविंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed