फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yuva Manthan G-20 Summit

Kaithal News: सरकार नई शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वित करने के लिए दृढ़ संकल्पित

Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Yuva Manthan G-20 Summit
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में उच्चतर शिक्षा निदेशालय पंचकूला के सहयोग से युवा मंथन जी-20 सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नई शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है ताकि युवाओं को रोजगार परक शिक्षा मिले।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है की इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन का उत्तरदायित्व भारत सरकार को मिला है। इसका निर्वहन हम सुचारू रूप से राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे है। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने युवा मंथन मॉडल जी 20 के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य और खेल एजेंडे को समझने समझाने का है। जो भारत सरकार की एक राष्ट्रव्यापी मुहिम है। इसमें युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सामूहिक चर्चा को शामिल किया है। इन प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन करवाकर जीनियस प्रमाण पत्र प्राप्त किए। युवा मंथन जी-20 प्रतियोगिता में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष के चिराग प्रथम स्थान, रूबी बीए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, दिव्यम बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान व प्रेरणा बीए प्रथम वर्ष को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। ताशकंद में आयोजित विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्र निशांत देव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के प्रधान तेजवीर सिंह व प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की। मंच संचालन डॉ. अमित कुमार टाया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed