फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   youth unite against drugs

नशे के खिलाफ एकजुट हों युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
youth unite against drugs
पूंडरी। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की इकाई की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूंडरी में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैथल में यह 16वां जागरूकता कार्यक्रम था। इसमें हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उप निरीक्षक, जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य राम पाल और पुष्पा के नेतृत्व में राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य को पूर्ण रूप से नशे से मुक्त करने के लिए ही एनसीबी का गठन किया गया है इसका मुख्य लक्ष्य एक और नशे में संलिप्त अपराधियों को जेल भेजना है तो दूसरा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को ड्रग्स के दुष्प्रभाव से परिचित करा उसे जागरूक करना है। उन्होंने ब्यूरो द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना इस पर दे सकता है। इस मौके पर प्रयास संस्था शाखा कैथल के कोषाध्यक्ष प्रेम चंद, ईश्वर, पुष्पा, सीमा, अर्चना, सुमनलता, रजनी, जितेन्द्र, ऋषि पाल, जोगिंदर, जसमिंदर, रमेश चंद, अमरजीत, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed