{"_id":"6892506aaba14bc790075754","slug":"youth-showed-their-strength-in-sports-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135856-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलकूद में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलकूद में युवाओं ने दिखाया दम
Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
34 गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल
- फोटो : सिकरोड़ी गांव में घर पर मौजूद महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मेधाव्रत व खंड नोडल अधिकारी पीटीआई मेहताब सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मेधाव्रत ने प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व और जीवन में अनुशासन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं।
खंड नोडल अधिकारी मेहताब सिंह ने भी खिलाड़ियों को सच्चे मन और लगन के साथ खेलों में भाग लेने तथा टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के लगभग 30 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और योगा आदि मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर डीपीई नछतर सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप कौर, संदीप चहल, पीटीआई भारत भूषण, इंद्रावती, कुशल शर्मा और कुलदीप सिंह सहित कई शिक्षक व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे
n
खो-खो (अंडर 14) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन – प्रथम; शांति निकेतन, पीडल – द्वितीय।
n वॉलीबॉल (अंडर 17) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ – प्रथम; जीएसएसएस टटियाना – द्वितीय।
n
कबड्डी (अंडर 17) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन – प्रथम; सरदार कर्म सिंह स्कूल – द्वितीय।
n
कबड्डी (अंडर 14) : कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल, भागल – प्रथम; सरदार कर्म सिंह स्कूल – द्वितीय।
विज्ञापन
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मेधाव्रत व खंड नोडल अधिकारी पीटीआई मेहताब सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मेधाव्रत ने प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व और जीवन में अनुशासन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
खंड नोडल अधिकारी मेहताब सिंह ने भी खिलाड़ियों को सच्चे मन और लगन के साथ खेलों में भाग लेने तथा टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खंड के लगभग 30 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और योगा आदि मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर डीपीई नछतर सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप कौर, संदीप चहल, पीटीआई भारत भूषण, इंद्रावती, कुशल शर्मा और कुलदीप सिंह सहित कई शिक्षक व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे
n
खो-खो (अंडर 14) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन – प्रथम
n वॉलीबॉल (अंडर 17) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ – प्रथम
n
कबड्डी (अंडर 17) : सरस्वती विद्या मंदिर, हरिगढ़ किंगन – प्रथम
n
कबड्डी (अंडर 14) : कुरुक्षेत्र पब्लिक स्कूल, भागल – प्रथम