{"_id":"6965506f8bda74051b02a415","slug":"youth-should-follow-the-ideals-of-swami-vivekananda-acharya-hari-om-kaithal-news-c-18-1-knl1004-822757-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें युवा : आचार्य हरिओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें युवा : आचार्य हरिओम
Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सोमवार को पतंजलि योग भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम में पतंजलि समिति के सदस्यों ने स्वामी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर 30 से अधिक पतंजलि सदस्यों ने सूर्य नमस्कार के माध्यम से उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना जीवन वेदों के प्रचार और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में समर्पित किया। उनके प्रयासों से विदेशों में भारतीय संस्कृति को नई पहचान मिली। आचार्य हरिओम ने बताया कि सूर्य नमस्कार का जीवन में अत्यधिक महत्व है। यह मानसिक तनाव, क्रोध, आलस्य कम करने और लंबी आयु के लिए स्वयं सिद्ध योग है।
इस अवसर पर पतंजलि तहसील प्रभारी विक्की आर्य, भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी जयभगवान, पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, सुशील जिंदल, इंद्रमोहन मितल, रामपाल चावला, ईश्वर सिंगला और डिंपल कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद