{"_id":"64a08e6343169631bb0bf3a6","slug":"youth-killed-in-road-accident-fellow-injured-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1233-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Sun, 02 Jul 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। कैथल रोड पर गोशाला के पास शनिवार सुबह के समय मोटरसाइकिल सवारों को पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार चीका के वार्ड नंबर 14 निवासी 48 वर्षीय जोगिंद्र की मौत हो गई और उसका साथी 30 वर्षीय मनदीप घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जोगिंद्रर और मजूदरी करने के लिए हर दिन की तरह शनिवार सुबह के समय भी गोशाला के सामने पटियाला रोड की तरफ अपने काम के लिए जा रहे थे। जोगिंद्र विवाहित और उसके दो लड़के हैं। बस सड़क पर ही बन अस्थाई बस स्टॉप की तरफ मुड़ रही थी। इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार आ गए और टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों घायलों को गुहला के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां जोगिंद्र की मौत हो गई जबकि मनदीप को चंडीगढ़ रेफर किया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया है। चीका थाना के जांच अधिकारी मनबीर सिंह ने बताया कि हादसे में जोगिंद्र की मौत हो गई है और मनदीप घायल है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।