{"_id":"691cb54e285bda7d8f08cb45","slug":"youth-is-the-supreme-power-of-the-country-dr-raja-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140873-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सर्वोच्च शक्ति है युवा : डॉ. राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सर्वोच्च शक्ति है युवा : डॉ. राजा
Tue, 18 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला चीका। युवा देश की सर्वोच्च शक्ति हैं और उनकी स्वयंसेवक भावना समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। यह विचार सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया शाखा कैथल के जिला सचिव एवं मास्टर ट्रेनर (गोल्ड मेडलिस्ट) डॉ. राजा सिंह झींजर ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जागरूक और प्रशिक्षित युवा न केवल अपने परिवार को सुरक्षित रखता है, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि फर्स्ट एड का ज्ञान युवाओं को जरूरतमंद की मदद करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करता है।
डॉ. झींजर ने बताया कि “जीवन की सुरक्षा आपके द्वार” अभियान के तहत लगाए गए शिविरों में 16 युवाओं को कंडक्टर लाइसेंस हेतु बेसिक फर्स्ट एड व रोड सेफ्टी प्रशिक्षण, 14 युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस हेतु प्रशिक्षण तथा कई आम लोगों को निःशुल्क फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजपाल पूनिया के नेतृत्व तथा सरकार के दिशा-निर्देश में ग्रामीण स्तर पर यह प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. राजा सिंह झींजर ने जानकारी दी कि एसोसिएशन का चौथा कंडक्टर एवं ड्राइविंग लाइसेंस हेतु बेसिक रोड सेफ्टी एंड फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर 20 नवंबर को हरिगढ़ किंगन गांव में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सरदार बूटा सिंह, सदस्य सुरेंद्र कौर, बलजीत सिंह, दर्शन लाल, गुरविंदर सिंह, राहुल शर्मा, जगतार सिंह, अनिकेत, हरिंदर सिंह और अर्शदीप सिंह मौजूद रहे।