फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth due to unemployment and employees upset due to demands not being met: Dhanda

बेरोजगारी से युवा और मांगें पूरी न होने से कर्मचारी परेशान : ढांडा

Mon, 25 Sep 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth due to unemployment and employees upset due to demands not being met: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को जिले में धुंधरेहड़ी और पाडला गांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने धुंधरेहड़ी में बाइक रैली निकाली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे मानस गांव में जलपान कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ढांडा ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों अव्यवस्थाओं का राज है। सीएम के गोद लिए क्योडक़ गांव के लोग भी दुखी हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल चौधरी देवीलाल के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। वे प्रदेश के सभी वर्गों के नेता थे। उन्होंने कहा कि सीएम विडों पर शिकायत डालने के बाद जवाब नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश के कॉलेजों में 4700 से ज्यादा शैक्षणिक पद खाली हैं। बेरोजगारी से युवा, फसल व दाम की चिंता से किसान और मांगे पूरी नहीं होने से कर्मचारी वर्ग परेशान हैं। सरकार इन सारी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें, ताकि प्रदेश की जनता को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2024 में अपने दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने चार हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की जिला, प्रदेश, ब्लॉक और सर्कल स्तर पर ऐलान किया जा चुका है। अब आने वाले दिनों में हर गांव में परिवार जोड़ों अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के परिणाम के रूप में हर गांव में 21 सदस्यीय ग्राम समिति का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूरे प्रदेश के दो लाख पदाधिकारियों को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शपथ दिलाने हरियाणा आएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, शिक्षा विंग प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर गोयत, सुमित हिंदुस्तानी, कृष्णानंद स्वामी, डॉ. अनिल रंगा, गेहल सिंह संधू, अमन रवीश, दिलबाग सिंह, पुरुषोत्तम सरपंच, सुरेश कौल, अमनदीप, सोमदत्त सैनी और रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed