फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies due to motorcycle collision

Kaithal News: मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की गई जान

Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to motorcycle collision
कैथल। गांव कल्लर माजरा के नजदीक एक मोटरसाइकिल चालक ने युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चक्कू लदाना निवासी जसविंद्र सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसकी बुआ कुलवंत कौर उनके पड़ोस में रहती है। उसकी बुआ की लडक़ी रणजीत कौर गांव के पास ही बूटा सिंह के साथ शादी शुदा है। बूटा सिंह चीका की एक राइस मिल में ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता है। 22 अप्रैल को बूटा सिंह गाड़ी राइस मिल में खड़ी करके ढाबा कल्लर माजरा मोड़ पर खाना खाकर वापस गाड़ी के पास पैदल जा रहा था। वहां पीछे से चीका की तरफ से आए एक बाइक चालक ने बूटा सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। वे बूटा सिंह को उठाकर पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान बूटा सिंह की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन




जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed