फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth aspirations have changed; solutions are possible only through dialogue: Mahesh

युवाओं की आकांक्षाएं बदलीं, समाधान सिर्फ संवाद से संभव: महेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth aspirations have changed; solutions are possible only through dialogue: Mahesh
जिला पुस्तकालय में मासिक गोष्ठी के दौरान वक्ता। विज्ञ​प्ति
कैथल। पंचनद शोध संस्थान की तरफ से विवेकानंद जिला पुस्तकालय में मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय युवा आंदोलन : आकांक्षा बनाम एजेंडा पर मुख्य प्रस्तोता के रूप में डॉ. महेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, होटल एवं प्रबंधन विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं, सामाजिक आंदोलनों और उनमें राजनीतिक हस्तक्षेप के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार रखे। डॉ. महेश कुमार ने अपने वक्तव्य की शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और बटुकेश्वर दत्त जैसे युवा क्रांतिकारियों के उल्लेख से की। उन्होंने कहा कि उस दौर के युवाओं की आकांक्षाएं देश की स्वतंत्रता, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी थीं। आज के समय में युवाओं की आकांक्षाओं का स्वरूप बदला है। रोजगार के बेहतर अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सार्वजनिक जीवन में भागीदारी, पारदर्शिता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मानजनक जीवन आज के युवा की प्रमुख अपेक्षाओं में शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. महेश कुमार ने कहा कि आकांक्षा और राजनीतिक एजेंडे के बीच की परत बहुत महीन होती है। आंदोलन सत्ता से जवाब मांगते हुए शुरू होता है लेकिन कब वह सत्ता परिवर्तन अथवा राजनीतिक संघर्ष का माध्यम बन जाता है, इसे समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आंदोलनों का समाधान संवाद, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही संभव है। सत्ता और युवाओं के बीच निरंतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। गोष्ठी में पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक अत्री, डॉ. गोविंद बल्लभ, डॉ. रविंद्र जांगड़ा, श्री कमल गर्ग और प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांभू उपस्थित रहे।

जिला पुस्तकालय में मासिक गोष्ठी के दौरान वक्ता। विज्ञप्ति

जिला पुस्तकालय में मासिक गोष्ठी के दौरान वक्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed