Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth are the biggest force for rural development: Dr. Chauhan

ग्रामीण विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं युवा : डॉ. चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth are the biggest force for rural development: Dr. Chauhan
ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत करते हुए युवा। डीआईपीआरओ
पूंडरी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब युवा जागरूक होकर समाज और गांव के विकास में अपना योगदान देंगे, तभी देश का वास्तविक विकास संभव है। वे शहीद भगत सिंह विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष सर्जन सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में पूंडरी से भाजपा नेता मास्टर योगेंद्र फतेहपुर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डॉ. चौहान ने कहा कि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से संचालित राम-राम हरियाणा कार्यक्रम प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की सकारात्मक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा की गौरवशाली विरासत, सामाजिक मूल्यों और ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच मिल रहा है।
विज्ञापन




डॉ. चौहान ने कहा कि राम-राम हरियाणा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का अभियान है। इसके माध्यम से गांवों में हो रहे नवाचार, सामाजिक कार्य, युवा उपलब्धियां और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान के साथ जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह विद्यार्थी परिषद जैसे संगठन युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा को समाज सेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास की दिशा में लगाएं तो हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। डॉ. चौहान ने परिषद के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।



अध्यक्ष सर्जन सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह विद्यार्थी परिषद हमेशा युवाओं के अधिकारों और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए तत्पर रहेगी। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास, युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी रणनीतियां तैयार की गईं।




इस अवसर पर भगत सिंह विद्यार्थी परिषद से मास्टर संजीव कुमार, सलिन्द्र मोहना, सोनू डुल्याणी, संकेत, रजत मुन्नारहेडी, सौरभ डीग, खुशीराम जडौला, वकील और सनी मोहाना सहित परिषद के कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत करते हुए युवा। डीआईपीआरओ

ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का स्वागत करते हुए युवा। डीआईपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed