{"_id":"62bcc024cc322f751c0afc91","slug":"youth-accused-of-molestation-and-indecency-case-registered-kaithal-news-knl113093339","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से नरवाना जा रही एक छात्रा ने बस में सवार एक युवक पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। वहीं छेड़छाड़ के दो अन्य मामलों में पुलिस ने दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नरवाना निवासी लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह पंचकूला में पढ़ती है। 28 जून को वह बस से नरवाना जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान पास की सीट पर बैठे दालमवाला जिला जींद निवासी दीपक ने उससे छेड़छाड़ और उससे अभद्रता की। इसके अलावा मोबाइल में उसकी तस्वीर भी खींच ली। छात्रा की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद लेडी हेडकांस्टेबल सुनील देवी ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में पुलिस चौकी पूंडरी पुलिस टीम ने एक गांव निवासी 16 साल के नाबालिग को काबू किया है। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया था कि आरोपी स्कूल आते-जाते समय उसकी पोतियों से छेड़छाड़ करता है। उसके साथ दो अन्य लड़के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
तीसरे मामले में महिला थाना पुलिस की टीम ने घर में घुस कर छेड़खानी करने के मामले में करीब 32 वर्षीय आरोपी बालू निवासी दिनेश उर्फ डबलू को गिरफ्तार कर लिया। थाना कलायत के तहत एक गांव निवासी की शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसके परिजनों की गैरहाजिरी में उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़खानी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।