{"_id":"663815c3acc3d2bac20b27c4","slug":"young-man-killed-three-including-woman-injured-in-road-accident-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115304-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की माैत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की माैत, महिला समेत तीन घायल
Mon, 06 May 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 06 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका में रविवार सुबह चीका-कैथल रोड पर स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास एक कार चालक ने एक साथ तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने हादसे में दिनेश के शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक दिनेश बिजली विभाग में कार्यरत था।
सीवन निवासी नवीन शर्मा ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई दिनेश कुमार 132 केवी सब स्टेशन कांगथली में कार्यरत था। रविवार को वह भाभी सोनिया पत्नी जयकुमार के साथ निजी काम से पटियाला जा रहा था। वह दूसरी बाइक पर दिनेश के पीछे आ रहा था। इस दौरान चीका पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी पैलेस के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक जितेंद्र कुमार निवासी गोहाना ने दिनेश की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश व सोनिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गुहला अस्पताल में ले जाया, जहां पर डाॅक्टरों ने दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान दिनेश के पीछे आ रहे दो अन्य बाइक सवार भूना प्लाट निवासी सुरजीत सिंह व अर्जुन नगर कैथल निवासी जीत सिंह की बाइक भी कार की चपेट में आ गई जिससे दोनों बाइकों पर सवार सुरजीत सिंह व जीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल महिला सोनिया व भूना प्लाट निवासी सुरजीत सिंह को चिकित्सकों ने इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया जबकि कैथल निवासी जीत सिंह को गुहला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।
वर्जन-
लापरवाही से कार चलाते हुए तीन बाइकों को टक्कर मारने के आरोप में गोहाना निवासी जितेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले दिनेश के शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बलबीर सिंह, चीका थाना प्रभारी।