Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yogeshwar School players' excellent performance in the Under-11 Games

Kaithal News: अंडर-11 खेल में योगेश्वर स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Sun, 19 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar School players' excellent performance in the Under-11 Games
18kht_31_सीवन में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों से मिलते मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। नगर के योगेश्वर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में एक दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंड के सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में योगेश्वर स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। योगेश्वर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल इंचार्ज रविंद्र सोनी ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सुदर्शन शर्मा ने कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं करते, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे मैदान में मेहनत करते हैं, वही जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं। आज के बच्चे ही कल के खिलाड़ी और देश का भविष्य हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने बच्चों को खेल भावना और टीमवर्क का महत्व सिखाया। आयोजन में कुलजीत सिंह, राकेश शर्मा, नमन शर्मा और मंजू देवी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रमुख परिणाम
n
खो-खो : योगेश्वर स्कूल के लड़के और लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

n
कबड्डी : योगेश्वर स्कूल की लड़कियों ने प्रथम स्थान, लड़कों को दूसरा स्थान।

n
योग प्रतियोगिता : लड़के और लड़कियां दोनों ही द्वितीय स्थान पर रहे।

n
शॉट पुट : लड़कों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

n
कुश्ती : 25, 30, 32, 38 और 40 किलोग्राम भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed