फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   X-ray machine malfunctions at Civil Hospital, leaving patients in a fix

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

Sun, 07 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine malfunctions at Civil Hospital, leaving patients in a fix
एक्स रे रूम के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11:30 बजे मशीन में तकनीकी खराबी आने से एक्स-रे सेवाएं प्रभावित हो गईं। इसके चलते अस्पताल में जांच कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा जबकि कुछ मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। एक्स-रे मशीन का फिलामेंट खराब हो गया था, जिसके कारण मशीन काम करना बंद कर गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्पताल में बड़ी संख्या में हड्डी, छाती और अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज एक्स-रे जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन मशीन बंद होने से उनकी जांच नहीं हो सकी। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन को ठीक करने के लिए तकनीशियन को बुलाया गया था। तकनीशियन ने मशीन की जांच कर खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक मशीन सुचारु रूप से चालू नहीं हो सकी। इससे दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रही और कई लोगों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन


टीक से अपने बेटे यश का इलाज करवाने आई प्रियंका ने बताया कि उसके बेटे को घुटने में तकलीफ है जिस कारण चिकित्सकों ने एक्स रे करवाने के लिए बोला था। एक्स रे रूम में मशीन खराब पड़ी थी। मजबूरन उन्हें 500 रुपये देकर निजि क्लीनिक में एक्स रे करवाना पड़ा। इससे समय और पैसा दोनों की बरबादी हुई। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की महत्वपूर्ण मशीनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे भविष्य में मरीजों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed