फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   X-ray facility will be available in Kalayat, Guhla and Pundri

Kaithal News: कलायत, गुहला व पूंडरी में मिलेगी एक्सरे सुविधा

Tue, 12 Mar 2024 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
X-ray facility will be available in Kalayat, Guhla and Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के लोगों को अब खंड स्तर पर कलायत, गुहला व पूंडरी में एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके बाद कैथल से बाहर रहने वाले लोगों को एक्सरे करवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में न पहुंचकर खंड स्तर पर स्थित सरकारी अस्पताल में यह सुविधा दी जाएगी।

करीब डेढ़ महीने पहले ही जिले में सात रेडियोलॉजिस्ट ने अपनी नियुक्ति ली थी। विभाग की ओर से इनकी ड्यूटी भी खंड स्तर पर बने सरकारी अस्पतालों में ही लगाई गई है। इसके बाद अब कलायत, गुहला और पूंडरी के सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर भटकते थे मरीज, अब मिली है राहत ः रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने व खंड स्तर पर एक्सरे शुरू होने से पहले जिला स्तर पर सामान्य नागरिक अस्पताल में मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ता था। क्योंकि जिला स्तर पर अस्पताल में काफी भीड़ मरीजों की रहती थी। अब खंड स्तर पर अस्पतालों में यह सुविधा मिलना शुरू हुई तो मरीजों को भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1500 से अधिक एक्सरे पहले होते थे। अब खंड स्तर पर ही एक्सरे की सुविधा मिलने के बाद यह संख्या 100 के पास पहुंच गई है। वहीं, सामान्य अस्पताल में प्रतिदिनि करीब 800 से एक हजार की ओपीडी विभिन्न बीमारियों की रहती है। सप्ताह के शुरूआत के दो दिनों में कभी-कभी यह ओपीडी 1200 पर भी पहुंच जाती है।

सरकार की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले ही जिले में सात रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की थी। इसके तहत दो को तो जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया है। अन्य पांच रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी खंड स्तर पर सामुदायिक अस्पताल में लगाई गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने कलायत, गुहला और पूंडरी में एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी है। इससे यहां के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इसके बाद जल्द ही सीवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed