{"_id":"6a3ed9ead23519eb9d08dbba","slug":"writer-prof-anil-receives-two-state-level-honors-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151452-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: साहित्यकार प्रो. अनिल को मिले दो राज्य स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: साहित्यकार प्रो. अनिल को मिले दो राज्य स्तरीय सम्मान
Sat, 27 Jun 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रो. अनिल सौदा को सम्मानित करते विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. अनिल कुमार सौदा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 24 जून को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन, पंचकूला के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए।
समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार सौदा को वर्ष 2021 की कहानी प्रतियोगिता में उनकी कहानी “सूझवान मोती” के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें 5,000 रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अलावा वर्ष 2022 के लिए उनके बाल काव्य संग्रह “ऐके दी बात” को भी सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 31,000 रुपये की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
प्रो. अनिल कुमार सौदा की इस उपलब्धि से साहित्य जगत के साथ-साथ कैथल जिले में भी खुशी का माहौल है। विभिन्न साहित्यिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
कवि सम्मेलन में चार साहित्यकार सम्मानित
कैथल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा के तत्वावधान में सोनीपत इकाई की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रांतीय कवि सम्मेलन में कैथल के चार साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। परिषद की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. तेजिंद्र, जिला महामंत्री सतपाल पराशर आनंद, प्रचार मंत्री राजेश भारती तथा आजीवन सदस्य सुरेश कुमार कल्याण को प्रांत परिषद की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। संवाद