{"_id":"67830c12232251085707c594","slug":"works-worth-rs-1050-crore-will-start-soon-in-villages-kaithal-news-c-18-1-knl1004-558594-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांवों में जल्द शुरू होंगे 10.50 करोड़ के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांवों में जल्द शुरू होंगे 10.50 करोड़ के कार्य
Sun, 12 Jan 2025 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला परिषद के माध्यम से गांवों में जल्द ही 10.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके तहत 21 में 20 वार्डों में यह विकास कार्य करवाए जाने हैं। बता दें कि नए साल में 21 में 20 वार्डों के पार्षदों ने अध्यक्ष को कामों की सूची दी थी। इसमें गली निर्माण, चौपाल निर्माण और आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत का कार्य होगा। इस बजट के तहत जिला परिषद की ओर से वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पार्षदों पूरे जिले के गांवों की 200 कामों की सूची दी थी। इसमें से अब 100 कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने पिछले साल ही विकास कार्याें को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद ही इन विकास कार्याें को करवाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई है।
गांवों में ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी
जिला परिषद की ओर से नए साल में जिले के 59 गांवों में ई-लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सांस्कृतिक केंद्र भी खोले जाएंगे। ई-लाइब्रेरी पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अभी तक 35 ई-लाइब्रेरी के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। यह ई-लाइब्रेरी वातानुकुलित और हाईटेक होगी।
विज्ञापन
आठ करोड़ से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट ः इन विकास कार्याें के तहत जिले के गांवों में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। अब तक जिला परिषद की ओर से नौ गांवों में लाइटें लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा अन्य गांंवों में भी लाइट लगाने के तहत विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने कहा कि वार्डों में 10.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही यह विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।