फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Workers warned about deficiencies

Kaithal News: खामियों पर कर्मियों को चेतावनी

Sat, 31 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Workers warned about deficiencies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण करते ही नगर परिषद परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका आयुक्त ने यहां पहुंचने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाओं पर जांच की।

उन्होंने सभी कमरों का निरीक्षण किया और बारीकी से रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर ओर रिकॉर्ड व्यवस्थिति न मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई और चेतावनी दी। कहा कि यदि भविष्य में ऐसी कमी पाई गई तो वे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उनके समक्ष यहां पर आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की कोई सुविधा न होना मिली। इसके अलावा कर्मचारियों की फाइलें बिखरी पड़ी थी, जिस पर उन्होंने सभी कर्मियों को फटकारा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे से किसी को बैठने की समस्या नहीं आनी चाहिए और फाइल सही ढंग से सुव्यवस्थित मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आयुक्त ने बताया कि वे पूरे शहर का दौरा करेंगे और सभी व्यवस्थाओं को अच्छे से जांचेंगे। जहां जहां भी खामियां मिलेगी उनको दूर किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की हिदायतों के अनुसार और आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करे। लोगो की समस्याओं को अच्छे से सुने और जितना जल्दी हो सके उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में हो सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि कही भी कोई गड़बड़ पाई गई तो वे ठोस कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed